अवैध रूप से निर्माण किये जाने की शिकायत एसडीएम से की ठाकुरद्वारा चामुंडा के रास्ते मे अवैध रूप से निर्माण किये जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर की गई है । तहसील क्षेत्र के गांव बहापुर बलिया निवासी ग्रामीणों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को एक शिकायती पत्र सौंप कर गांव के ही एक परिवार पर धार्मिक स्थल चामुंडा के रास्ते मे अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत की है । ग्रामीणों का कहना था कि वह पूर्व में भी इस मामले की शिकायत कर चुके हैं और मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने उक्त रास्ते को छुड़वा दिया था लेकिन उक्त लोगों ने पुनः उस रास्ते पर निर्माण कार्य कराया लिया है ग्रामीणों का कहना था कि उक्त रास्ता खाली कराकर आरोपी पक्ष के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कराई जाए । उपजिलाधिकारी से शिकायत करने वाले लोगों मे धरमपाल , चंद्रपाल , नोबहार , सलीमा बेगम आदि मौजूद रहे ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com