बिजनौर । ग्राम हुसैनपुर खासा जिला बिजनौर में युवा संगठन के लड़को और ग्रामीणों ने युवा को प्रधान बनाने का संकल्प लिया है ग्रामीणों का कहना है कि हुसैनपुर खासा में पिछले कई सालों से पुरानी सोच के प्रधान बनाये है इस बार 2021 में होने ग्राम प्रधान पद के चुनाव में बहुजन समाज के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले व्यक्ति को ही प्रधान बनायेंगे जिसमें आसपास के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले और समाज के बीच सुर्खियों में रहने वाले अमन चौधरी को कहा है कि अगर हम नये सोच के प्रधान बनाते हैं तो वो हमारी और हमारे ग्रामीणों के विकास के कार्य को आगे ले जाए। और बात आती है बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार की तो हुसैनपुर खासा जिला बिजनौर में युवा एकता शिक्षा समिति के गांव हुसैनपुर खासा में समिति की ओर से निशुल्क शिक्षा भी दी जा रही है बताया जा रहा है युवा एकता शिक्षा समिति आसपास के क्षेत्र में बहुत अच्छे से कार्य कर रही है और युवा एकता शिक्षा समिति के संस्थापक ग्राम बाजीदपुर ई0 सचिन बढेरा है ग्रामीणों के बीच में हुई बैठक में ग्राम वाजिदपुर से चलकर युवा एकता शिक्षा समिति के संस्थापक सचिन बडेरा और सचिन बडेरा ने हुसैनपुर खासा के ग्रामीणों से कहा अगर आप युवा प्रधान बनायेंगे तो मैं उम्मीद करता हूं और विस्वास दिलाता हूं और आपसे वादा करता हूं युवा प्रधान आपके हक अधिकार के लिए और गांव के विकास के लिए जरुर काम करेगा।इस मोके पर शिव कुमार जितेंद्र कुमार, भीम सिंह, सचिन बोबी अंकित कपिल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com