उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ 8 में मोहल्ला बांसफोड़ान स्थित जामा मस्जिद काशीपुर की 11 सदस्यों की प्रबंधन कमेटी की घोषणा आगामी 3 वर्षों के लिए कर दी गई है। कमेटी के नवनियुक्त सचिव आफताब अली द्वारा दी गयी विज्ञप्ति में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा भेजे गए समिति के मनोनयन पत्र के अनुसार समिति में मोहल्ला बाँसफोडान निवासी हाजी रजा हुसैन पुत्र स्व अली हुसैन को अध्यक्ष, यहीं के निवासी सईद अहमद पुत्र अहमद हुसैन को नायाब सदर (उपाध्यक्ष), आफताब अली पुत्र महबूब अली को सेक्रेटरी (सचिव), मोहम्मद नईम पुत्र स्व चंदा हुसैन को नायाब सेक्रेटरी (उपसचिव), तस्लीम वजाहत पुत्र स्व मुखतर अली को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद नाजिर पुत्र मोहम्मद नासिर को सदस्य सहित शकील अहमद पुत्र खलील अहमद, शहज़ाद पुत्र मोहम्मद अय्यूब, रिजवान पुत्र मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद उस्मान पुत्र अब्दुल सत्तार, तथा मुजाहिद पुत्र शौकत हुसैन को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रबंधन समिति के गठन के बाद जामा मस्जिद की व्यवस्था को लेकर लोगों में खुशी है। उक्त प्रबंधन कमेटी जामा मस्जिद से जुड़े सभी कार्यों का संचालन करेगी तथा इसकी व्यवस्था व देखरेख भली प्रकार से करेगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com