डिलारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नाखूनका में चल रही अवैध अर्शलो की फैक्टरी पर छापेमारी कर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि फैक्ट्री से बड़ी संख्या में अवैध अर्शले बरामद किए हैं इस दौरान तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए पुलिस ने आरोपियों खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है तथा फरार आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है छापामारी करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने15 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है बता दें कि घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर खास ने बिलारी थाना प्रभारी सतराज सिंह को सूचना दी कि ग्राम नाखूनका में एक स्कूल के अंदर अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही है
मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए थाना प्रभारी सतराज सिंह उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह पोसवाल उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार कांस्टेबल मोहित नागर कांस्टेबल शान मोहम्मद कांस्टेबल हरिश्चंद्र पुलिस टीम के साथ नाखूनका में स्थित आनंद पब्लिक स्कूल में छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से मुकेश कुमार शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा, प्रशांत आर्य पुत्र हरिश्चंद्र आर्य ,जयपाल सिंह पुत्र राम शरण कश्यप ,तथा राजा राम पुत्र सोहन सिंह, निवासी गण नाखूनका थाना बिलारी जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके साथी धर्मानंद भटनागर निवासी पीपलसाना भोजपुर विक्की सैफी पुत्र अब्दुल बारीक निवासी ग्राम फरीदपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद तथा सोनू पेंटर निवासी मुरादाबाद मौके से फरार हो गए

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com