विवाहिता को पीटकर किया घायल , एनसीआर दर्ज
ठाकुरद्वारा । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिलकपुर गुमानी निवासी सुरभि पत्नी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति विजेंद्र सिंह व जेठ राजेंद्र व जेठानी सविता ने उसके साथ गाली – गलौज की । जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
