नशीले इंजेक्शनो के साथ आरोपी गिरफ्तार ,
ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक युवक को नशीली दवाओं व नशीले इंजेक्शनो के साथ गिरफ्तार कर | उसके विरुध एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है । बीती रात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर के तिकोनिया बस स्टैंड के पास एक युवक को घेर कर गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा उसकी जब तलाशी लिए जाने पर उसके पास से भारी संख्या में नशीले इंजेक्शन व नशीली दवाइयां बरामद किए गए हैं । कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सरफराज पुत्र मेहबूब हसन निवासी वार्ड नं 22 नई बस्ती बिजली घर के पीछे बताया है । कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध एन डी पी एस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।ये | भी मालूम हुआ है कि आरोपी एक मेडिकल स्टोर का संचालक है । पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज मेघराज सिंह हेड कांस्टेबल राधेश्याम कॉन्स्टेबल विनय वर्मा आदि शामिल रहे ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
