पति ने ही पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, और तीन अज्ञात लोगों द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला करने की बात पुलिस से कहते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, यह खुलासा पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, एएसपी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा कर दिया है। एएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी गीता के ऊपर रविवार रात चंद्रनगर लोकोशेड रेलवे ट्रैक के पास जानलेवा हमला हुआ था। उसके पेट में चाकू मार दिया गया था। मामले में गीता के पति भदौरा निवासी बंटी ने तीन अज्ञात बदमाशों पर लूट के लिए हमला करने का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी, पुलिस ने शक के आधार पर बंटी से पूछताछ की, आरोपी बंटी ने हमला करने की बात स्वीकार कर ली है। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। पता चला है कि बंटी ने पुलिस को बताया कि गीता लगातार उससे दूरी बना रही थी। वह बंटी से अलग रहने लगा था। रविवार शाम लगभग छह बजे बंटी ने गीता को कॉल किया और तीन हजार रुपये देने के बहाने से उसे काशीरामनगर में बुलाया गया। गीता के आने के बाद वह घूमने के बहाने से गीता को लेकर रेलवे ट्रैक की ओर गया और वहीं उसे चाकू मार दिया था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com