जगदेव सिंह प्रजापति संगठन सचिव उत्तर प्रदेश / समस्त जेल उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक । मुरादाबाद । समय समय पर समाज हित मे किये कार्यों समाज के प्रति महनत व लगन को एवँ उ0प्र0 अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रति समर्पण को देखते हुए। उ0प्र0 अपराध निरोधक सिमित लखनऊ
की प्रांतीय सचिव माला श्रीवास्तव / पदेन जेल पर्यवेक्षक ने समिति की संतुति पर – डी /13 काशीरामनगर थाना मझोला जिला मुरादाबाद निवासी जगदेव सिंह प्रजापति को उ0प्र0 अपराध निरोधक समिति लखनऊ की उत्तर प्रदेश इकाई संगठन सचिव उत्तर प्रदेश / समस्त जेल उत्तर प्रदेश की जेलो के पर्यवेक्षक मनोनीत किया है।और आशा व्यक्त की है।कि जगदेव सिंह प्रजापति समाज हित मे उ0प्र0 अपराध निरोधक समिति लखनऊ की नीतियों पर चल कर मजबूती प्रदान करेंगे।आपको बता दे कि उ0प्र0 अपराध निरोधक समिति लखनऊ उ0प्र0 शासन द्वारा जेल मैन्युअल के अंतर्गत कार्य करती हैं।जिसके मुख्य संरक्षक महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 शासन व संरक्षक माननीय समस्त मंत्रीगण उ0प्र0शासन एवँ अध्यक्ष माननीय समाज कल्याण मंत्री उ0प्र0 व जनपद के अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होते हैं। सन 1938 से उ0प्र0अपराध निरोधक समिति लखनऊ उ0प्र0 शासन द्वारा जेल मैन्युअल के अंतर्गत नारी सुधार,बाल सुधार जेल में खान पान व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि सुधार कार्य को देखती हैं।समिति का उद्देश्य अपराध से घृणा करें अपराधी से नही(महात्मा गांधी)तथा समय समय पर जेल का निरीक्षण करके शासन को रिपोर्ट के माध्यम से अवगत कराती हैं।अपनी इस नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए जगदेव सिंह प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए। कहा कि बहुत जल्द नियम अनुसार उत्तर प्रदेश की समस्त जेलों का निरीक्षण कर शासन को अवगत कराएंगे।
यह खबर सुनकर जगदेव सिंह प्रजापति के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा और ओ पी सिंह, रिजवान राजपूत, करीम खान, अयूब राजपूत, देवराज सिंह, नगमा, महक, संजय कुमार, अनवर हुसैन, डॉ जितेंद्र कुमार प्रजापति, कृष्णा, महेंद्र सिंह प्रजापति, विकास शर्मा, रजत शर्मा, विक्की शुक्ला, अजीत सिंह, जसवीर, मुनीराम सिंह, प्रशांत कुमार, रईस अहमद सिद्दीकी, अमरोहा से नदीम अहमद सिद्दीकी शुभकामनाएं स्वागत किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com