संभल के हयात नगर थाना की पुलिस चौकी में एक सिपाही ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्म हत्या की है।
बिजनौर जिले के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र के ठिठोला ग्राम निवासी 24 वर्षीय सिपाही अंकित कुमार यादव का पुलिस विभाग में वर्ष 2015 में चयन हुआ था। सिपाही अंकित कुमार यादव का ढाई महीने पहले हरदोई से संभल जिले में तैनाती हुई थी। इसके बाद हयात नगर थाने की पुलिस चौकी हयात नगर में तैनात था। मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब अंकित कुमार यादव ने हयात नगर पुलिस चौकी में अन्दर से कमरा बंद करके सरकारी पिस्टल से कनपटी के पास गोली मारकर खुद को उड़ा दिया। चौकी के अन्दर गोली की आवाज सुनकर चौकी में हड़कंप मच गया। चौकी पर तैनात अन्य सिपाहियों ने कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही कमरे के अन्दर सिपाही अंकित कुमार यादव का खून से लथपथ शव पड़ा देखते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, एएसपी और सीओ समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, हयातनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सिपाही अंकित कुमार यादव ने आत्म हत्या क्यों कि, इसका कारण का पता अभी नहीं चला है। मृतक सिपाही अविवाहित था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
