रामपुर /घर में घुसकर छेड़छाड़ मारपीट गाली गलौज करने में पूर्व बसपा जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार फुरकान मुल्ला पुत्र दुल्ले हसन तथा राजपाल पुत्र जागन लाल नि0गण बगरौआ थाना अजीमनगर, रामपुर द्वारा समय लगभग 22ः19 बजे थाना अजीमनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेडाछाड, गाली गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस सम्बंध में थाना अजीमनगर, रामपुर पर मु0अ0सं0-172/20 धारा 452,354ख,323,504,427 भादवि पंजीकृत हुआ था। आज थाना अजीमनगर, रामपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वाॅछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता फुरकान मुल्ला पुत्र दूल्हे हसन नि0ग्राम बगरव्वा थाना अजीमनगर, रामपुर।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
