ठाकुरद्वारा। रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम मुनीम पुर निवासी मोहन सिंह पुत्र दौलत सिंह के खेत मे कुछ लोग एक गोवंशीय पशु का वध कर रहे हैं कोतवाली पुलिस ने आनन फानन मौके पर दबिश देकर पशु का वध करने वालों को घेरने का प्रयास किया जिसपर मौके पर मौजूद दो लोग फरार हो गए जबकि एक युवक को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने मौके दो लगभग 80 किलो मांस, दो छुरी, एक कुल्हड़ी 4 रस्सी, दो प्लास्टिक के कट्टे कब्जे में ले लिए हैं। मौके से पकड़े गए युवक ने हस्तक्षेप के दौरान अपना नाम सद्दाम उर्फ ​​सोनू पुत्र अब्दुल रशीद निवासी गुलाब ने बताया है। जबकि फरार अभियुक्तों के नाम अनीस पुत्र बशीर, व शब पुत्र अनीस निवासी गुलाब नगर बताए गए हैं टेटली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com