संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPSC सिविल सर्विसेज के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2020 और UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षाओं के परिणाम आज शनिवार को घोषित कर दिए हैं.
UPSC सिविल सर्विसेज के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2020 की परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की गई थी. सिविल सर्विसेज के लिए प्रारंभिक परीक्षा और UPSC भारतीय वन सेवा प्रारंभिक के परिणाम अब upsc.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, UPSC की आधिकारिक वेबसाइट लोड बढ़ने के कारण काम नहीं कर रही है. परीक्षार्थी जो यूपीएससी सिविल सर्विसेज के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम upsc.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम की जांच करने में सक्षम नहीं हैं, वे upsconline.nic.in पर भी जा सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड करके परिणाम जान सकते हैं.
परीक्षार्थी यूपीएससी सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक परीक्षा) का परिणाम जानने के लिए आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए निम्न निर्देशों का पालन कर सकते हैं.
UPSC प्रीलिम्स 2020: परिणाम कैसे चेक करें
पहला चरण: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर जाएं.
दूसरा चरणः होमपेज पर, ‘यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स 2020 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें.
तीसरा चरण: आपके स्क्रीन पर पीडीएफ रिजल्ट दिखाई देगा.
चौथा चरण: अपने रोल नंबर के जरिए स्कैन करें.
पांचवां चरण: परीक्षार्थी फाइंड ऑप्शंस का इस्तेमाल करते हुए या स्क्रॉल करते हुए अपना रोल नंबर खोज सकते हैं. रोल नंबर क्रमवार संख्या में दिए गए हैं.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
