काशीपुर निवासी अरमान अंसारी ने लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में सीबीएसई बोर्ड साइंस में कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षा में 92.4% अंक लाकर स्कूल और परिवार सहित नगर का नाम रोशन किया है।
काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल भुल्लनशाह मजार के निकट रहने वाले शाहिद अंसारी के होनहार पुत्र अरमान अंसारी ने 12वीं क्लास सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92.4% अंक लाकर लिटिल स्कॉलर्स स्कूल में प्रथम आकर शहर का नाम रोशन किया। लिटिल स्कॉलर्स के प्रिंसिपल श्री सुबोथ कुमार ने 10000 रुपये का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर अरमान अंसारी को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अरमान अंसारी की माता श्रीमती शमा अंसारी तथा पिता शाहिद अंसारी अपने सुपुत्र की सफलता से गदगद हैं। अरमान अंसारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं परिवार को दिया है।
अरमान अंसारी की सफलता पर डॉ नावेद जाफरी, शाहीन जाफरी, सुनील कुमार, फैज अंसारी, राहिल अंसारी,शमा अंसारी तथा शाहिद अंसारी सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com