रामपुर/ बिजली उपयोग से अधिक विद्युत बिल आने से परेशान आसरा कॉलोनी पहाड़ी गेट लोगों की परेशानी जानने के लिए पहुंचे अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड मंडल अध्यक्ष के विक्की मियां से लोगों ने बिजली विभाग से अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई आसरा कॉलोनी के लोगों ने विक्की मियां को बताया कि यहां पर गरीब मजदूर और होटलों पर बर्तन धो कर गुजारा करने वाली महिलाओं के 40 हजार पचास हजार और एक लाख तक रुपए बिल आ रहे हैं आसरा कॉलोनी के निवासियों ने सैयद विक्की को बताया कि इस निर्धन कॉलोनी में रहने वाले वे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए घर नहीं था और खाने के लिए भी नहीं है लेकिन बिजली विभाग इस कॉलोनी को निशाना बनाए हुए लोगों ने बताया कि आसरा कॉलोनी में गरीबों के सबसे अधिक बिल आए हैं कॉलोनी वासियों की समस्या सुनने के बाद विक्की मियां ने वहीं पर विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी को फोन लगाकर बात की और उन्हें बताया कि वह शीघ्र ही इन गरीबों को नवाब गेट बिजली घर लाकर आपसे मुलाकात कराएंगे और इनकी समस्या से आपको अवगत कराएंगे अधिशासी अधिकारी ने भी विक्की मियां को उपभोक्ताओं की समस्याओं के नियम अनुसार समाधान का आश्वासन दिया विक्की मियां ने बताया कि वह शीघ्र ही इन गरीबों को लेकर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात करेंगे और ज्ञापन के माध्यम से उन्हें इनकी समस्याओं से अवगत करा कर इनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करें इस अवसर पर समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com