ठाकुरद्वारा :- किसान उस वक्त आन्दोलन पर उतारू हो गये जब भगतपुर टाण्डा विकास खण्ड में धान की उपज बेचने हेतु कोई भी सरकारी धान क्रय केन्द्र किसानों को न मिल सका । किसान नेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व जेल विजीटर मौ0 इदरीश ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन जिला अधिकारी को भेजा
जिसमें किसानों की उपज को खरीदने हेतु सरकारी क्रय केन्द्र तत्काल लगाने और तत्काल भुगतान करने की माँग की ।इस अवसर पर उन्होंने बताया की गेहूं की बुवाई हेतु हर किसान को इस वक्त पैसे की दरकार है किसी को फसल बौनी है तो किसी को अपनी धी बेटी की शादी करनी है किन्तु मण्डी के बिचौलिये औने पौने दामों में धान की कीमती फसल को जिसका सरकारी रेट 1850 है को मात्र 1100 या 1200 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे हैं और सरकारी धान क्रय केन्द्र न होने के कारण गरीब मजलूम किसानों को अपनी उपज सस्ते दामों पर बेचनी पङ रही है ।खण्ड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया है
की जल्द ही जिला अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराकर निदान कराने की कोशिश की जाएगी ।इस अवसर पर आन्दोलनकारियों ने तत्काल माँगें न मानने पर जिला मुख्यालय पर आन्दोलन की चैतावनी दी है ।
इस अवसर पर अनेक किसान मुजाहिर हसन , भूरा हाजी ,वाजिद हुसैन ,इरशाद चौधरी, अतीक अहमद ,नफ़ीस पाशा, लईक अहमद समाजसेवी , शफीक अहमद मैराज अली मौ0 तय्यब आदि उपस्थित रहे ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
