मुरादाबाद:समाजवादी पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जिला मुख्यालय पर सपा जनप्रतिनिधिओं,वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक सुर में प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधकारी को सौंपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सपाई पार्टी कार्यालय पर जमा हुए और जिला कलेक्ट्रेट तक वाहनों से पहुंचे कमिश्नरी से जिलाधिकारी कार्यालय तक जोरदार नारेबाजी हुई मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ सपा नेता हाजी तालिब अंसारी ने कहा कि भाजपा में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है इसलिए हम इनसे नैतिकता के नाम पर इस्तीफे की मांग नहीं कर रहे। आज प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि अगर योगी महाराज में ज़रा भी नैतिकता होती तो वह अब तक इस्तीफा दे चुके होते भाजपा में नैतिकता होती तो वह योगी महाराज से इस्तीफा ले चुकी होती हम महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हैं कि तत्काल प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करें उन्होंने कहा कि बलिया में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा नेता ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौन खड़े तमाशा देखते रहे अपराधी गोली चलाकर शान से चला जाता है कोई उसको गिरफ्तार नहीं करता जनता का दबाव बनने पर उसको सासम्मान गिरफ्तार किया जाता है प्रदेश में बलात्कार नहीं बल्कि सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं महिलाएं एवं बच्चियां असुरक्षित हैं भाजपा नेता अपराधियों के समर्थन में खुलेआम बयानबाज़ी करते हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून और संविधान पर सरकार नहीं चल रही बल्कि भाजपा और संघ के एजेंडे पर सरकार चल रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
