उमरा कराने वाले एजेंट पर लगाया धन वसूली करने का आरोप
संभल। उमरा करने के नाम पर कोई भी एजेंट धन वसूली कर ठगी ना कर सके इसके लिए उमरा कर आए हाजी तौफीक इलाही लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
संभल नगर के मोहल्ला चमन सराय निवासी हाजी तौफीक इलाही हज करने के साथ ही उम्र भी कर चुके हैं वह अपनी बहन के साथ दिसंबर माह में उमरा करने के लिए गए थे तब उन्होंने संभल तहसील रोड के आसिफ मलिक नामक एजेंट के जरिए उमरा करने के लिए तयशुदा रकम भी जमा की लेकिन जब उमरा करने गए तो प्लेन में सफर करने से लेकर उमरा करने और लौटने तक उन्हें किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिल सकी ना तो लॉन्ड्री मिली और ना रहने के लिए कोई बेहतर होटल मिल सका यहां तक की उमरा करने के दिनों में भी कटौती की गई। उमरा करने के बाद उन्होंने कानून का दरवाजा खटखटाया और उमरा करने के लिए भेजने वाले आसिफ मलिक व उसके आगरा में रहने वाले दूसरे साथी के खिलाफ एक्शन लिया और कानूनी कार्रवाई करते हुए मांग की है कि यह लोग उमरा कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं और अधिक वसूली करते हैं इसलिए वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि ऐसे एजेंटों से सावधान रहें जो वह पवित्र धर्मस्थल पर भेजने और उमरा करने के नाम पर ठगी ना कर सके। सम्भल पुलिस प्रशासन के भी कार्यवाही करने की मांग की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
