ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम भगतपुर
थाना क्षेत्र की नेपा चौकी के गाँव मानपुर दत्तराम के पास पीलकपुर ठाकुरद्वारा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट मे आकर मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की तहसील जसपुर के गाँव कासमपुर निवासी विपिन कुमार प्रजापत 25 बर्ष सोमवार की सुबह उत्तराखंड के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की लाल पुलिया स्थित पोलोपिक गत्ता फैक्टरी मे मजदूरी करने जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे जब वह नेपा चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर दत्तराम के समीप पहुँचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया।
हादसे के बाद ट्रक ड्राईवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की बजह से रोड पर काफी दूर तक जाम लग गया मौके पर मौजूद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम मे फंसे वाहनो को निकला।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विपिन कुमार के पिता का साया सर पहले हीे उठ चुका है मृतक अपने दो भाइयों से बड़ा था परिवार की सारी जिम्मेदारी उसके ऊपर थी। 4 माह पहले ही विपिन की शादी हुई थी। विपिन की मौत से परिजनों व पत्नी का रो-रोकर कर बुरा हाल है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
