सम्भल। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती समाज को सद्भावना का सबक दे रही है। अराजकतत्वों के मुख पर गहरा तमाचा लगा है।
रविवार को नगर सुधार कमेटी की और से तरीन केम्पस बहजोई रोड पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विवेक कुमार चौबे और फैज़ान को राष्ट्रीय सद्भावना गौरव सम्मान से नवाज़ा। विवेक कुमार चौबे एक रेसलर है और वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं। विवेक को दोस्ती कोरोना काल मे फेसबुक के ज़रिए सम्भल से हसनपुर मुंजपता निवासी फ़ैजान से हो गई। विवेक को ओलम्पिक की तैयारी करनी थी तब उनको साथ फैज़ान खड़े हो गए। बिहार के जिला गोपाल गंज के रहने वाले विवेक को अपने घर लेकर फैज़ान ने ओलम्पिक के लिए तैयारी शूरु कराई। दोनो के मज़हब अलग होने पर भी दोनों ने एक दूसरे साथ दोस्ती का ऐसा बंधन बांधा की एक ने ओलम्पिक की तैयारी कराई तो दूसरे ने तैयारी की। एक दूसरे के साथ यह जोड़ी समाज को भाईचारे का पैगाम देकर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर रही है। मुशीर खां तरीन ने कहा कि अराजकतत्व जिस तरह हिन्दू और मुसलमान के रिश्ते में ज़हर घोलने का काम करते है उनके लिए यह एक सबक है और नसीहत भी। इस मौके पर विवेक और फैज़ान को सम्मानित करने वालों में मोअज़्ज़म खा, डॉ नाज़िम, मुज़म्मिल दानिश, वाजिद खां, नवाब साद आदिल, मास्टर सफदर अली, कमांडर अली आदि शामिल रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com