सम्भल। दीवार को लेकर चले आ रहे विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की नोबत आ गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को अकेला देखकर दबोच लिया और पीटकर घायल कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गर्वी निवासी मुमताज अहमद पुत्र फ़ज़ल इलाही का मोहल्ले के ही बाकर पक्ष के लोगों से आपचक की दीवार को लेकर मुकदमा चल रहा है आरोप है कि उक्त लोग दीवार का निर्माण करने लगे जब उसने मना किया तो बाकर पक्ष के जुल्फेकार, मुकीम, आफताब ने मिलकर गन्दी गन्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस सम्बंध में हल्का दरोगा से पत्रकारों ने जानकारी की तो वह ऐसे किसी झगड़े से इनकार करने लगे। विदित हो कि इस मामले को लेकर पुलिस के रवैया एक पक्षीय होने से विवाद बढ़ने की संभावना बनी हुई है। दीवार निर्माण को लेकर एक पक्ष को पुलिस का संरक्षण होना बताया जाता है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
