रामपुर / अंधाधुन बिजली कटौती को लेकर आज राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा उन्होंने कहा कि रात के 3-3 बजे अंधाधुन बिजली कटौती हो रही है जिससे शहर में खौफ और दहशत का माहौल है लोगों को डर रहता है कि कहीं रात के अंधेरे में उनके घर में चोरी डाकू ना घुस जाए विक्की मियां कहा कि पूरे शहर में क्षमता से अधिक बिजली के बिल आ रहे हैं उन्होंने कहा कि बीड़ी और जरदोजी का काम करने वाले मजदूर लाखों रुपए का बिल कहां से जमा करेंगे विक्की मियां ने कहा कि पूरे शहर में एक साथ अधिक दिलाना भ्रष्टाचार की निशानी है उन्होंने कहा कि यही मीटर रीडर अधिक बिल निकालते हैं और यही मीटर रीडर बिल सही कराने के नाम पर लोगों से पैसा मांगते हैं उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिली है कि संविदा कर्मी लोगों से पैसा मांगते हैं और पैसा ना देने पर उनके घर बिजली का छापा डलवा देते हैं और फिर जुर्माना कम कराने के नाम पर पैसा मांगते हैं उन्होंने कहा कि अनियमित और अघोषित बिजली चेकिंग पर रोक लगाई जाए विक्की मियां ने कहा कि लोग सुबह सवेरे थके हारे सोते होते हैं और उनके घर में अपराधियों की तरह सीढ़ी लगाकर बिजली विभाग के लोग घुस जाते हैं जिससे लोग डरे और सहमे हुए हैं उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो कि बिजली विभाग के विरुध्द जनाक्रोश भड़क उठे जिसे संभालना मुश्किल हो जाए उन्होंने अधिशासी अधिकारी विद्युत विभाग से जनहित में जन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कहा कि लॉक डाउन की मार झेल रही जनता के लिए बिजली चेकिंग असहनीय परेशानी है अधिशासी अधिकारी ने भी विक्की मियां को विश्वास दिलाया कि जनहित में नियम अनुसार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com