सन्दना के जगदीशपुर गांव का मामला

वन विभाग की टीम काम्बिंग और में जांच में जुटी, क्षेत्र में दहशत

सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में शनिवार की भोर तेंदुआ ने एक युवक को अपना निवाला बना डाला। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पहुंची और काम्बिंग में जुट गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार संदना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी मुर्तजा 45 वर्ष शनिवार की भोर 4 बजे गांव के उत्तर पूर्व शौच करने गया था। बताते हैं कि इस क्षेत्र में एक तेंदुआ मौजूद है, जिसने सामना होते ही मुर्तजा पर हमला कर दिया। आसपास किसी के मौजूद न होने के कारण कोई भी मुर्तजा की मदद नहीं कर सकता। नतीजा तेंदुआ ने मुर्तजा की जान ले ली। के अनुसार जंगली जानवर को तेंदुआ बताया जा रहा है। इधर काफी देर बाद जब मुर्तजा घर भी लौटा, तब परिजन उसे तलाश करने निकल पड़े। गांव के बाहर झाड़ियों में परिजनों को मुर्तजा का क्षत विक्षत शव मिला । उसके शरीर के अधिकांश भागों से मांस गायब था । साफ हो रहा था कि मुर्तजा की जान तेंदुआ ने ही ली है। इधर सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। वन विभाग की टीम आस-पास मौजूद पंजों के निशान पर तेंदुए की कांबिंग कर रही थी। वन रेंजर प्रदीप कुमार अवस्थी,फारेस्टर एसएन शुक्ला ने ग्रामीणों के सतर्क रहने की हिदायत दी और इस घटना की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को पहुंचने की भी बात कही। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक आरबी सुमन ने बताया कि देखने से मुर्तजा की मौत किसी जानवर के हमले से होने से प्रतीत हो रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर डीएफओ डॉ अनिरुद्ध पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गई है और जांच कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसमें हमला तेंदुआ का ही बताया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com