काशीपुर महापौर दीपक बाली ने बीती रात काशीपुर विधानसभा के ग्राम गोपीपुरा स्थित पांडेय कॉलोनी में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य कीर्तन संध्या में सपत्नीक समस्त ग्रामवासियों के साथ सम्मिलित होकर बाबा श्याम के श्रीचरणों में शीश नवाया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महापौर ने इस धार्मिक कार्यक्रम की प्रशंसा की और साथ ही प्रार्थना की कि बाबा श्याम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। बाबा खाटू श्याम जी के भजनों से सजी इस धार्मिक संध्या का शुभारंभ श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट काशीपुर रजिस्टर्ड के महंत प्रमोद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। नागेंद्र सूर्यवंशी और उनके साथी गायको की शानदार भजन प्रस्तुतियों से ग्रामीण झूमने पर मजबूर हो गए। इस कार्यक्रम के संयोजक महापौर दीपक बाली रहे। भजन संध्या में प्रमोद तोमर वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा पूर्व प्रधान गोपीपुरा प्रेम सिंह, बीडीसी मेंबर मुकेश राजपूत ,भाजपा के जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला ,पूर्व प्रधान बबलू तथा उनकी पत्नी वर्तमान प्रधान श्रीमती विनीता चौधरी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य नरेश कुमार, गायक मंडली के शिवा ,राकेश सिंह ,बलबीर सिंह ,विपुल चौहान,कनिष्क राजपूत ,विवेक यादव, प्रमोद, राजीव यादव, विनीत तथा खरमासी के प्रधान विजय सिंह ,गढ़ी इंद्रजीत के प्रधान अजय पाल, सुशांत नवीन, जसवीर सिंह सैनी ,मनोज कौशिक, दुलारी देवी, अंजना देवी, सीता देवी, परमेश्वरी पूर्व बी डी सी सदस्य हरीश सैनी सहित सैकड़ो स्त्री और पुरुषों ने भाग लिया और भजन संध्या के उपरांत आयोजित श्याम रसोई में प्रसाद ग्रहण किया ।महापौर दीपक बाली और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने पूरे स्नेह और श्रद्धा से श्याम प्रेमियों को प्रसाद वितरित किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

