रामपुर सीबीएससी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर अप्रैल से अक्टूबर तक की फीस मांगने का दबाव बनाने की शिकायत को लेकर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें एक कल्याणकारी और अभिभावकों की समस्याओं से अवगत कराया। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष विक्की मियां ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल अभिभावकों को व्हाट्सएप मैसेज के द्वारा ब्लैकमेल कर रहे हैं। धमका रहे हैं कि अगर आपने अप्रैल से अक्टूबर तक की फीस जमा नहीं की तो आपके बच्चे को आने वाली परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया जाएगा। इस तरीके के व्हाट्सएप सर्च से अभिभावक काफी आहत हैं। उनका कहना है कि एक तो गार्जियस लॉक डाउन की वजह से कारोबार न चलने के कारण काफी परेशान हैं और उसके ऊपर स्कूलों का यह ध्यान है कि अगर फीस जमा नहीं की तो व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया जाएगा। विक्की मियां ने कहा कि सीबीएससी स्कूलों की बढ़ती दादागिरी के संबंध में आज हमने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से गार्जियंस की समस्याओं से अवगत कराया है और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एश्वर्या लक्ष्मी ने भी हमें नियम दिए हैं: केवल ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com