बैठक में समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर सूचना निदेशालय में बैठक आयोजित की गई। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।

बैठक में समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति भी की गई। वहीं, मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को 8,000 प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति की गई। बैठक में पत्रकारों और उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण से जुड़े प्रकरणों पर नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन मामलों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *