सूर्या रोशनी के घरेलू उत्पादों का उपयोग कर तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन, विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन, विजेता टीम को किया गया सम्मानित

काशीपुर, उत्तराखंड। सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर प्लांट परिसर में कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और पाक कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों के परिवारों की 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी पाक कला दिखाने के साथ-साथ सूर्या रोशनी के घरेलू उत्पादों की उपयोगिता प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।

प्रतियोगिता में सभी टीमों ने सूर्या रोशनी के घरेलू उपकरणों, जैसे इंडक्शन, इंफ्रारेड इंडक्शन, मिक्सर, इलेक्ट्रिक केटल और ग्राइंडर का उपयोग करते हुए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सभी टीमों को व्यंजन बनाने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता, प्रस्तुति और रचनात्मकता का विशेष ध्यान रखते हुए अपने व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल ने किया व्यंजनों का मूल्यांकन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती पूजा अरोड़ा एवं श्रीमती आस्था अरोड़ा, कुंदन फूड चेन कंपनी की संचालक, को प्रमुख स्थान दिया गया। इनके साथ हॉस्पिटैलिटी, होटल प्रबंधन, फूड प्रोसेसिंग और फूड चेन संचालन के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ भी निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इनमें श्री नरेश थपलियाल, एग्जीक्यूटिव शेफ, रिसॉर्ट एंड स्पा मनु महारानी; श्री प्रदीप दसीला, सीनियर हॉस्पिटैलिटी एक्सपर्ट; तथा श्री विनोद चंद्र पंत, फूड प्रोसेसिंग एवं एग्रो प्रोजेक्ट्स विशेषज्ञ शामिल रहे।

सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता, सजावट और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सूर्या रोशनी लिमिटेड के सीईओ श्री वसुमित्र पांडे, सलाहकार श्री रमनजीत सिंह, मार्केटिंग हेड श्री संजीव कौशल, काशीपुर प्लांट हेड श्री शुभम चमोली, टेक्निकल हेड श्री मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री संजीव कुमार तथा सीओ श्री आशुतोष मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने कर्मचारियों के परिवारों को एक साथ जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी सहभागिता बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

सूर्या रोशनी लिमिटेड की यह पहल कंपनी के घरेलू उत्पादों की उपयोगिता प्रदर्शित करने के साथ-साथ कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी समन्वय, रचनात्मकता और संगठन के प्रति जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही। इस प्रकार के आयोजन कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाने और परिवारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *