देहरादून। उत्तराखंड में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद प्रदेश में अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। अब सरकार अगले चरण में 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी में जुटी है।
उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे के मुताबिक, राज्य में निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का फोकस निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर है।
प्रदेश में निवेश की ग्राउंडिंग बढ़ने से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। आगामी चरण में 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी को राज्य की आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
