देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों को प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) में समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से अग्निवीरों को सैन्य सेवा के बाद पुलिस बल में आगे सेवा करने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री धामी के इस फैसले को पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए रोजगार के नए अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पीएसी में समायोजन से संबंधित आगामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और शासन के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।
राज्य सरकार का उद्देश्य सुरक्षा बलों में अनुशासन, प्रशिक्षण और अनुभव का बेहतर उपयोग करना है। अग्निवीरों को सेवा के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह निर्णय अहम माना जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
