राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ज़रार अहमद नक़ी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष असलम खान जुटे पार्टी को मजबूत करने में
उत्तराखंड। नक़ी भारतीय एकता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव विजय अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने और पार्टी से नए पदाधिकारियों एवं नेताओं को जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी ज़रार अहमद नक़ी जी के निर्देशानुसार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री असलम खान के नेतृत्व में संगठन विस्तार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पार्टी का उद्देश्य प्रदेश में अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करना, नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय करना है। इसी क्रम में पार्टी से जुड़ने वाले नेताओं एवं पदाधिकारियों का सिलसिला जारी है।
प्रदेश अध्यक्ष असलम खान संगठन को मजबूती प्रदान करने और चुनावी अभियान को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। पार्टी को उम्मीद है कि संगठन के विस्तार और नए लोगों की भागीदारी से आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी राजनीतिक सक्रियता को और मजबूती मिलेगी।
नक़ी भारतीय एकता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
