
उत्तराखंड में आज मतदाता बनाने का अभियान शुरू हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
उत्तरकाशी में बड़ी घोषणा की। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसीईओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े आंकड़ों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। उदयरामपुर निवासी गोविंद सिंह का पुत्र युवराज (28) अबू धाबी से लापता है। युवराज पिछले पांच वर्षों से अबू धाबी के केटोपी नजदा स्ट्रीट स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। पिता गोविंद सिंह के अनुसार, बीते कई दिनों से उनका अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
रुड़की: रेन बसेरे में ठहरे परिवार की छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, शाम को हुई थी लापता, सुबह बदहवास लौटी कोतवाली क्षेत्र में रेन बसेरे में ठहरे एक परिवार की छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बच्ची मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में वापस आई।इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
उत्तरकाशी दौरे पर सीएम धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्तावमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और मां शक्ति मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की बात कही।
हरिद्वार: कांग्रेस ने निकाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च, एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोपएसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।
चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, संख्या 56.18 लाख पारचारधाम यात्रा ने नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज अब तक के सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड (56.13 लाख) को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना लिया।
उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, सीएम धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा आज सात अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाल रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के कार्यकाल का उत्सव मनाना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
