काशीपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कोतवाली काशीपुर एवं महिला हेल्पलाइन काशीपुर पुलिस द्वारा सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज काशीपुर में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने विद्यार्थियों को Online Job Fraud, Part Time Job Scam, Investment/Trading Scam एवं Fake Recruitment जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि साइबर ठग नौकरी दिलाने, घर बैठे पार्ट टाइम काम से कमाई कराने, निवेश में अधिक मुनाफा देने तथा फर्जी भर्ती के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
पुलिस ने छात्रों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड, UPI PIN या अन्य निजी जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन नौकरी या निवेश से संबंधित किसी भी ऑफर की सत्यता की जांच किए बिना पैसे ट्रांसफर न करें। अभियान के दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही ऑनलाइन ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *