ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम मस्तल्लीपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगा कर ग्रामीणों की एंटीजन व आरटीआरआर जांच की गई। इस दौरान 115 लोगों की जांच की गई। क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों से 6 लोगों को जांच पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग से आशू गुप्ता ने बताया कि बैजनाथपुर में एक, कालाज़ंदा से एक, करना वाला अक्षती से दो, अंतरालचेड़ा से एक, व नगर के वार्ड नंबर 13 से 8 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग से आशू गुप्ता, आशीष शर्मा, कुलवंत सिंह, अर्चना रुहेला, संगीता सिंह मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com