रुद्रपुर 30 सितंबर 2026 सूचना-

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बुधवार को काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे गड्ढा मुक्त कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बेहद बारीकी से परखा और कार्यदायी संस्था को तय मानकों के अनुरूप कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क की मजबूती और डामरीकरण के स्तर की गहनता से जांच की। पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मौके पर ही निर्माण सामग्री के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि क्षेत्र की जनता को गड्ढा-मुक्त और सुरक्षित सड़क मार्ग उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कार्य उच्च तकनीकी मानकों के तहत ही पूरे किए जाएं ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

जिला सूचना अधिकारी,
ऊधम सिंह नगर।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *