राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का परिणाम देर रात घोषित, कुलदीप सिंह दूसरे स्थान पर
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद को लेकर दिनभर चली मतगणना और तीन-चार दौर की रिकाउंटिंग के बाद आखिरकार परिणाम घोषित कर दिया गया। लंबे समय तक परिणाम को लेकर बनी असमंजस की स्थिति के बीच गुरजिंदर सिंह ने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। मतों के अंतर को लेकर प्रत्याशियों की ओर से पुनर्गणना की मांग की गई, जिसके बाद कई बार मतों की दोबारा गिनती कराई गई। तीन से चार बार हुई रिकाउंटिंग के चलते चुनाव परिणाम घोषित होने में काफी देर लगी। आखिरकार पुनर्गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरजिंदर सिंह को 11 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। परिणाम की आधिकारिक घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने जीत पर उत्साह जताया।
वहीं, कुलदीप सिंह अध्यक्ष पद की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे। अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर देर रात तक चली मतगणना और पुनर्गणना के कारण कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों, समर्थकों और छात्रों के बीच लगातार उत्सुकता बनी रही। इस प्रकार राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा और तीन-चार बार की रिकाउंटिंग के बाद 11 मतों के अंतर से गुरजिंदर सिंह की जीत पर परिणाम का पेंच समाप्त हुआ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

