बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियान की मौत का रहस्य बरकरार है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की वर्चुअल सुनवाई के दौरान भी कोई वकील वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी पेश नहीं हुआ.
याचिकाकर्ता पुनीत कौर ढांढा के वकील विनीत ढांढा के मुताबिक वो पेश तो हुए थे, लेकिन उनकी आवाज म्यूट थी. ये भी एक रहस्य है कि आवाज म्यूट कैसे हुई? लिस्ट के मुताबिक जब मामला सुनवाई के लिए आया तो मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि पिछली बार भी कोई पेश नहीं हुआ और इस बार भी कोई नहीं! ये क्या हो रहा है?
कोर्ट ने टिप्पणी भी की कि हमने पहले भी कहा था कि इस मामले को पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ले जाइए. इस टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी राम सुब्रमण्यम की पीठ ने सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी. याचिका में दिशा की मौत के पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सलियान ने आत्महत्या कर ली थी. दिशा आठ जून की रात में मुंबई की एक बिल्डिंग में 14वीं मंजिल पर मौजूद थीं. दिशा घटना के ठीक पहले मलाड पश्चिम के इलाके की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर अपने होने वाले मंगेतर के साथ थीं. उन्हें पास ही में बोरीवली के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
