मुरादाबाद अंतर्गत मझोला थानाक्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि आरोपी बहाने से बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर पीड़ित ने मां को आपबीती सुनाई तो घटना की जानकारी हो सकी।
मझोला क्षेत्र के गांव में मेहनत मजदूरी करने वाले ग्रामीण का परिवार रहता है। पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी भी बाहर गई थी। सोमवार दोपहर में उसकी नौ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां सोलह वर्षीय आरोपी पहुंच गया। वह बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। पीड़ित बच्ची घर पहुंची और कमरे का दरवाजा बंद कर रोने लगी। इसी दौरान उसकी मां घर आ गई। मां ने दरवाजा खुलवाकर बच्ची से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म की बात कही। महिला ने फोन पर अपने पति को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर बच्ची का पिता घर आ गया। पिता ने बताया कि जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो वह फरार हो चुका था। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com