काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी श्री नरपत सिंह राजपूत के अस्वस्थ होने पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। उनके शुभचिंतक एवं भाई वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी काशीपुर ने संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना कर नरपत सिंह राजपूत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया ने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से उनके छोटे भाई नरपत सिंह राजपूत शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ अपने सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी सभी प्रकार के कष्टों को दूर करने वाले हैं। उन्होंने बजरंगबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि नरपत सिंह राजपूत को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा उन्हें स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दें। हे श्री हनुमान जी महाराज, मेरे छोटे भाई श्री नरपत सिंह राजपूत के स्वास्थ्य को शीघ्र ठीक करें। उन्हें अपने आशीर्वाद एवं कृपा से स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें। यही मेरी हृदय से प्रार्थना है।आपका शुभचिंतक भाई वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, काशीपुर

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

