Oplus_131072

रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सिंह कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से हवन कर मुख्यमंत्री श्री धामी के सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। हवन-पूजन के दौरान भगवान महादेव से प्रार्थना की गई कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई।मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर फल वितरण भी किया गया। बच्चों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर भगवान महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर सेवा के लिए प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच फल वितरण जैसे कार्यक्रम समाज में सेवा, संवेदना और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर हवन-पूजन एवं सेवा कार्य आयोजित करना जनकल्याण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति समाज की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed