
बांदीकुई में कांग्रेस का दबदबा
बांदीकुई में नगर निकाय चुनाव के अब तक के परिणामों में कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 9 वार्डों में जीत मिली है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। दौसा, बांदीकुई और लालसोट पूर्वी राजस्थान की प्रभावशाली विधानसभा सीटें मानी जाती हैं। इन क्षेत्रों में मीणा-गुर्जर मतदाताओं का खासा प्रभाव है। तीनों जगह कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त/जीत मिली है।
जयपुर नगर निगम का हाल
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतगणना जारी है। अब तक सामने आए 26 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 8 वार्डों में जीत मिली है, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है। यानी शुरुआती नतीजों में भाजपा कांग्रेस से दोगुने से ज्यादा वार्ड जीत चुकी है। अब तक भाजपा ने वार्ड 11, 22, 31, 35, 41, 42, 43, 62, 101, 111, 112, 121, 122, 123, 131, 141 और 142 में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में वार्ड 2, 21, 32, 51, 52, 61, 71 और 113 आए हैं। वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय मोहनलाल कुमावत ने जीत हासिल की है।
चित्तौड़गढ़ में भाजपा का दबदबा
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में से भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 24 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की। बड़ी सादड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। कपासन नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।आकोला नगर पालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 17 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। बेगूं नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।
दौसा में कांग्रेस बहुमत की ओर
दौसा में भी कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। अब तक घोषित वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है।
पाली नगर निगम चुनाव परिणाम
पाली नगर निगम के अब तक सामने आए 65 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 15 वार्डों में जीत मिली है।
कुल वार्ड: 65
- भाजपा: 21
- कांग्रेस: 29
- निर्दलीय: 15
बौंली नगरपालिका में कांग्रेस का पलड़ा भारी
खंडार नगरपालिका:
वार्ड 16 से कांग्रेस, वार्ड 17 से कांग्रेस, वार्ड 18 से कांग्रेस, वार्ड 19 से भाजपा और वार्ड 20 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए।
केकड़ी नगरपालिका:
कुल 40 वार्डों में कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 18 और आरएलपी ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।
वार्ड 1, 2, 4, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 18, 20, 31, 33, 34, 35, 37, 39 और 40 में भाजपा विजयी रही।
वार्ड 3, 5, 11, 12, 13, 17, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 32, 36 और 38 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
वार्ड 6 और 16 में आरएलपी प्रत्याशी विजयी रहे।
जालोर नगर निकाय:
1 से 40 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा ने 14, कांग्रेस ने 19 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की।
बौंली नगरपालिका, सवाई माधोपुर:
वार्ड 11 से भाजपा, वार्ड 12 से कांग्रेस, वार्ड 13 से कांग्रेस, वार्ड 14 से कांग्रेस और वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। वार्ड 11 से 15 तक भाजपा को 2 और कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत मिली।
बांसवाड़ा:
कुल 60 वार्डों में से अब तक 57 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की है।
मदन राठौड़ की सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक बैठक चल रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
