बिलारी। समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय 15 अक्टूबर को बिलारी प्रथम बार आ रहे हैं जिसको लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान सपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्रज रतन बैकेंट हाल पहुंचे। जहां उन्होंने मौका मुआयना कर बेहतर स्वागत करने के निर्देश दिये। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि बिलारी में प्रथम बार समाजवादी पार्टी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्षएवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय 15 अक्टूबर को आ रहे हैं, उनका स्वागत भव्य अंदाज में किया जाएगा। इस दौरान प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एडवोकेट, मुकेश शर्मा एडवोकेट, बसर मलिक, अरविंद सिंह, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com