काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण करते हुए किया गया। इस दौरान मंचासीन सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंत जी भारत के दूसरे गृह मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। वे महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे। भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को महत्वपूर्ण स्थान दिलाने तथा जमींदारी प्रथा को समाप्त कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सामाजिक सुधारों की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए।


महापौर दीपक बाली ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने का काम करते हैं। हमें उनके विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। काशीपुर के ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के लिए उन्होंने 602 करोड रुपए की योजना प्रदान की है। आने वाले समय में नगर की सड़कों के विकास के साथ-साथ विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण नालो का निर्माण सहित अनेक विकास कार्य कराए जाएंगे। मैं काशीपुर की जनता की ओर से आदरणीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करता हूं
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, राजीव घई,अरुण चौहान, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी ऊषा चौधरी एवं अल्का पाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ख्वाहिश एनजीओ के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्किन कैंप भी लगाया गया।
इस अवसर पर नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली, नगर पालिका काशीपुर के पूर्व अध्यक्ष शमसुद्दीन, श्रीमती शालिनी मेहरोत्रा, राजीव घई, प्रियंका अग्रवाल, अनुपम शर्मा, अभिषेक गोयल, हरिश कुमार सिंह एडवोकेट, अलका पाल, मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, बबलू यादव, सतपाल यादव, आशीष गोयल, डॉ. एम.एस. रावत, पंडित विकास चंद्र मंडवाल, विनोद मेहरोत्रा, संत कुमार, विदु शेखर शर्मा एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, अमरनाथ यादव, जितेंद्र सरस्वती, आकाश कुमार एडवोकेट, एस.एस. राय, जेपी यादव, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद तोमर, ब्रह्मा सिंह पाल, राजीव कचौरिया, ख्वाहिश एनजीओ के बच्चे, आयुषी नागर, नगर निगम की पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, मोहम्मद अशरफ एडवोकेट, राजू छीना, गीता चौहान, डॉ. एम. राहुल, वैष्णवी, डॉ. ईश मेहरोत्रा, कर्नल सुनील कुमार, शेष कुमार सितारा, डॉ. असीम मेहरोत्रा, मनोज कौशिक, जगमोहन बंटी, सुरेश कमार शर्मा, महेंद्र बेदी, मनोज डोडियाल, मुशर्रफ हुसैन, पार्षद मोनिश आशी, प्रियांशु बंसल, आशीष गुप्ता एवं सौरभ अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन साबिर हुसैन एवं चंद्र भूषण डोभाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता से गदगद पंडित गोविंद बल्लभख पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने एवं नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *