Oplus_131072


डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने चित्र का अनावरण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया नमन
रुद्रपुर, 10 सितंबर 2026। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंडित पंत के चित्र का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डीजीसी मनोज तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत स्वतंत्र भारत के महान राजनेता, दूरदर्शी प्रशासक और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने पहाड़ी अंचलों से लेकर देश की राजनीति तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के गृहमंत्री के रूप में प्रशासनिक सुधारों तथा राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंडित पंत के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *