ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र बिलारी थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने हड़कम्प मचा दिया है, पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नही की गई, जिसके चलते इलाके के लोगो में बिलारी पुलिस के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर कई कानून बना रही है, लेकिन उसके बाद भी महिलाओं पर हो रहे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, ताजी घटना मुरादाबाद की बिलारी कोतवाली इलाके के एक गांव में सामने आई है, यहाँ की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला को वही के रहने वाले भूरे नाम के दरिंदे ने अकेला पाकर बुजुर्ग महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया,
घटना के समय कुछ देर बाद महिला के बेटे ने आरोपी भूरा को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी मोके से फरार हो गया, एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई दरिंदगी की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, परिजनों के अनुसार बिलारी पुलिस पीड़िता को अस्पताल ले गई, और फिर वापस घर छोड़ दिया, जिसके बाद से पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रही है, जबकि पीड़ित परिवार ने थाने सहित आला अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन घटना को एक हफ्ते से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी कोई मुकदमा अभी तक दर्ज नही किया गया है जिसके चलते इलाके के लोगो मे खासा गुस्सा बढ़ गया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com