ड्यूटी से लौटने वाले व्यक्ति को रास्ते में रोककर दो अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की अन्य वाहनों के आ जाने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों से जान का खतरा बताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर लदा पश्चिम निवासी भूदेव सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि शनिवार की रात्रि लगभग 845 बजे काशीपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थे: ग्राम रूपपुर व अब्दुल्लापुर लदा के बीच में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और मारपीट की अन्य वाहनों के साथ पर जाने के कारण अज्ञात साथी उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्तियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
