सीएम ने कहा—छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, अधिकारी रखें विशेष ध्यान
खटीमा, 08 सितंबर 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और लोगों को समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाएं।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए किसी व्यक्ति को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका मौके पर अथवा निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के खटीमा पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री किसन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ यू.सी. तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई आनंद सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एन.के. अग्रवाल, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *