मृत श्रमिकों के नाम पर सरकारी सहायता हासिल करने की कोशिश ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान सामने आए इस फर्जीवाड़े के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। श्रम विभाग में तीन मृतक श्रमिकों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर आर्थिक सहायता लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में विभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड को मृत्यु के बाद आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए मेहरबान शाह, नदीम और मेनपाल तीनों निवासी लक्सर, जिला हरिद्वार के नाम से ऑनलाइन आवेदन मिले थे।

जिसकी जांच कराए जाने पर पता चला कि तीनों की बहुत पहले मौत हो चुकी है। जिनके परिजनों की ओर अब फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में इनका नाम दर्ज नहीं है। श्रम विभाग में तीन मृतक श्रमिकों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर आर्थिक सहायता लेने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में विभाग की ओर से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड को मृत्यु के बाद आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए मेहरबान शाह, नदीम और मेनपाल तीनों निवासी लक्सर, जिला हरिद्वार के नाम से ऑनलाइन आवेदन मिले थे।

जिसकी जांच कराए जाने पर पता चला कि तीनों की बहुत पहले मौत हो चुकी है। जिनके परिजनों की ओर अब फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में इनका नाम दर्ज नहीं है। उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार के मुताबिक बोर्ड के सचिव की ओर से इनके आश्रितों शहरून, अंजुम और बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बोर्ड के सचिव प्रकाश चंद्र दुम्का ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *