Oplus_131072

मुल्क व कौम की तरक्की और अमन-शांति के लिए मांगी दुआएं, कल रंग व कुल शरीफ की रस्म काशीपुर। कानूनगोयान क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मानी जाने वाली सैय्यद दादा मियां की मजार पर 50वें सालाना उर्स का शुभारंभ अकीदत और श्रद्धा के साथ हुआ। उर्स के मौके पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने आसमान की ओर हाथ उठाकर मुल्क व कौम की तरक्की, भाईचारे और अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी।
उर्स के पहले दिन दादा मियां की मजार पर भव्य चादरपोशी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एमए राहुल सहित सैकड़ों अकीदतमंदों ने कव्वालों के साथ चादरों को शहर के प्रमुख मार्गों पर घुमाते हुए मजार तक पहुंचाया और वहां पूरे अकीदत के साथ चादरपोशी की। इस दौरान कव्वालों की सूफियाना पेशकश ने पूरे माहौल को रूहानी बना दिया। सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने चादरपोशी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे उर्स का आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक एकता की एक खूबसूरत मिसाल बन गया।
उर्स के दौरान दिवंगत फुरकान उस्ताद की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र आलम सैफी द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में दूर-दराज से पहुंचे जायरीन के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. जफर सैफी ने कहा कि सैय्यद दादा मियां की यह ऐतिहासिक मजार लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। उर्स में डॉ. एमए राहुल, मुस्तकीम सलमानी, साजिद खान, अज़हर कस्सार, आसिफ सिद्दीकी, शाहिद मासूमी, आलम सैफी, डॉ. जफर सैफी, बृजेश कादिर, मौ. इरफान, मौ. रफीक, हाजी मौ. रफी, असलम सैफी, मौ. शफी, इस्लाम सन्नो सैफी, तस्लीम सैफी, वसीम सैफी, फईम सैफी, परवेज अख्तर, राजा सैफी, बिट्टू सैफी, अफसर सैफी एडवोकेट, नावेद सैफी एडवोकेट, सलमान सैफी, फरदीन सैफी, फैजी सैफी, आजम सैफी, अली सैफी, हम्जा सैफी, नूर मोहम्मद एडवोकेट, एफयू खान, नितिन कुमार, संजय भल्ला, किट्टू भल्ला, डॉ. अतीक वारसी और डॉ. एमके रजा सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। आज कव्वाली, कल रंग व कुल शरीफ उर्स के अवसर पर आज चादरपोशी और सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसमें अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया। उर्स के अगले दिन रंग और कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *