पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
काशीपुर। महापौर दीपक बाली और भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हो गए और बैंक की नई प्रबंध समिति का गठन हो गया । चुनाव में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए आज श्रीमती पुष्पा देवी और मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया। किसी और का नामांकन नहीं होने के कारण इन दोनों को निर्विरोध चेयरमैन और वाइस चेयरमैन घोषित कर दिया गया। बैंक की पूरी प्रबंध समिति का नगर निगम सभागार में शानदार स्वागत किया गया और महापौर दीपक बाली ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अर्बन बैंक के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं बल्कि बैंक को बचाने की मुहिम थी जो भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के सहयोग से सफल हुई। डर था कि बैंक बंद ना हो जाए। इस चुनाव में निर्विरोध ढंग से बैंक की प्रबंध समिति का जिस तरह से चयन हुआ है उसके लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और मैं विश्वास दिलाता हूं की बैंक दिन दूंनीऔर रात चौगुनी उन्नति करेगा। बैंक की बेहतरी के लिए मैं हमेशा प्रयास करता रहूंगा और आपको विश्वास दिलाता हूं की बैंक इतनी उन्नति करेगा कि उसकी शाखाएं भी बढ़ेगी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य खिलेंद्र चौधरी पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष पति वेदपाल सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि काशीपुर अर्बन बैंक भी अल्मोड़ा अर्बन बैंक की तरह उन्नति करेगा।
निर्वाचन अधिकारी एवं कृषि अधिकारी वर्ग-1 अखिलेश चन्द्रा की ओर से गत दिवस 2 सितंबर को जारी निर्वाचन परिणाम के अनुसार बैंक की प्रबंध समिति के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। इनमें आवास विकास क्षेत्र से चन्द्र मोहन, खत्रियान से कामना मेहरोत्रा, गंज से सोनल गोयल, गिरिताल से मीनाक्षी सिद्धू, जसपुर से पुष्पा देवी, टांडा उज्जैन से साधना गुप्ता, बाजपुर से अनुराधा, महेशपुरा से पवन कुमार यादव, लाहौरियान से निधि टंडन, सिंघान से मनोज कुमार तथा सुभाषनगर से संजय सिंह शामिल हैं।
निर्वाचन परिणाम में बताया गया कि आवास विकास सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी, जबकि खत्रियान, गंज और गिरिताल सीटें महिला आरक्षण के अंतर्गत थीं। अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें अनारक्षित श्रेणी में थीं। सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
वहीं, वार्ड संख्या 02 कटोराताल में नाम निर्देशन नहीं होने के कारण एक पद रिक्त रह गया है। निर्वाचन प्रक्रिया आज तीन तीन सितंबर 2026 को उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज, काशीपुर के प्रेक्षागृह में संपन्न हुई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी श्री वेद पाल सिंह के नेतृत्व में अब काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की नई प्रबंध समिति बैंक के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। वहीं मनोज कुमार अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बैंक की शीर्ष प्रबंधकीय व्यवस्था को नया स्वरूप मिल गया है।
बैंक के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन होने से जहां चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई, वहीं नई प्रबंध समिति के गठन के साथ बैंक के आगामी कार्यकाल को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। अब अध्यक्ष पुष्पा देवी और उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में नई समिति बैंक के कामकाज और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाएगी। निर्वाचन समाप्ति के बाद पुरी प्रबंध समिति नगर निगम सभागार पहुंची जहां सभी का महापौर दीपक बाली ,जिला अध्यक्ष मनोज पाल वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता खिलेंद्र चौधरी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा प्रतीक अग्रवाल पुष्प अग्रवाल बैंक के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह सर्वेश ठाकुर कमलेश कुमार ईश्वर चंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी पार्षद सरफराज प्रिंस बाली सीमा सागर राशिद फारूकी कुलदीप शर्मा शाह आलम विजय बॉबी वैशाली गुप्ता रवि प्रजापति मनोज जग्गा पुष्कर बिष्ट इरफान गुड्डू पूर्व पार्षद राजू सेठी अनिल कुमार सहित भाजपा नेता सर्वेश शर्मा शशि मनीष चावला बाबू लोहे वाले मुकेश पाहवा चेतन अरोड़ा महुआ खेड़ागंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रकाश चेतन अरोड़ा सहित नगर व क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन काशीपुर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर आयुक्त जसवीर सिंह राठी ने किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
