काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बलदेव सिंह उर्फ बिरजू पुत्र भजन सिंह, निवासी ग्राम रम्पुरा, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी काफी लंबे समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
संबंधित मामले गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध निम्न मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं— वाद संख्या 2358/24, धारा 457/380/411 भादवि फौजदारी वाद संख्या 2360/2024, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक कंचन पडलिया कांस्टेबल 1038 दिनेश सिंह काशीपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

