
बारिश के साथ भारी मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए। कर्णप्रयाग में रविवार सुबह से लगातार ढाई घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे सुभाषनगर क्षेत्र में बारिश के साथ भारी मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए, जबकि एक दुकानदार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
मलबा आने से सड़क पर खड़े कई दोपहिया वाहन भी दब गए। वहीं, बिजली की लाइन को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। भारी मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गई, जिसके चलते कुमाऊं और पिंडर क्षेत्र की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों को अपर बाजार के रास्ते डायवर्ट किया गया है। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है। इधर, अपर बाजार क्षेत्र में बारिश के दौरान एक गाय स्कपर में फंस गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान में जुट गई।
लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
